देवघर: अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा देवघर जिला इकाई की ओर से सम्मान समारोह का किया गया आयोजन
अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा देवघर जिला की इकाई की ओर से आयोजित सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार सुबह 10:00 बजे किया गया। युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर राहुल प्रसाद चंद्रवंशी का भव्य स्वागत किया गया । इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि राहुल प्रसाद चंद्रवंशी के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से समाज के युवाओं को सामाजिक एकता को मजबूत करने में मदद मिलेगी।