जबलपुर: घमापुर राम मंदिर के पास शराब के लिए पैसे न देने पर बदमाश ने व्यक्ति पर किया चाकू से जानलेवा हमला
राम मंदिर के पास एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शराब पीने के लिए पैसे न देने पर एक व्यक्ति पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। पीड़ित सुनील गोटिया ने बताया कि शिवा नाम का एक युवक उनके पास आया और गाली-गलौज करते हुए शराब के लिए पैसों की मांग करने लगा। जब सुनील ने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो आरोपी ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।