परागपुर: 16 अप्रैल को ग्राम पंचायत कार्यालय अपर प्रागपुर में होगी आम ग्राम सभा की बैठक
16 अप्रैल को ग्राम पंचायत कार्यालय अपर प्रागपुर में आम ग्राम सभा का होगा आयोजन। यह जानकारी ग्राम पंचायत उपप्रधान आसीष पटियाल ने दी। उन्होंने कहा कि इस आम ग्राम सभा में समस्त गांव वासियों का आना अनिवार्य है। आदर्श चुनाव आचार संहिता के चलते कोई भी ऐसे एजेंडे पर चर्चा नहीं की जा सकेगी जो इसका उल्लंघन करता हो।