परागपुर: 16 अप्रैल को ग्राम पंचायत कार्यालय प्रागपुर में होगी आम ग्राम सभा की बैठक, पंचायत सचिव ने दी जानकारी
16 अप्रैल को ग्राम पंचायत कार्यालय प्रागपुर में आम ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। ग्राम पंचायत सचिव प्रागपुर पवन कुमार ने बताया कि इस बैठक में गत वित्तीय वर्ष की गतिविधियों के बारे में गांव वासियों के साथ जानकारी साझा की जाएगी, परन्तु आदर्श चुनाव आचार संहिता के चलते कोई भी नए एजेंडे पर चर्चा नहीं की जा सकेगी।