सुसनेर: गंगा दशमी पर जन अभियान परिषद ने रेस्ट हाउस से मनकामनेश्वर मंदिर तक जल कलश यात्रा निकाली, 'जल संरक्षण' का संदेश दिया
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत गंगा दशमी के अवसर पर आज सोमवार को मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्यवक सत्यनारायण सोनी के मार्गदर्शन में नगर विकास प्रस्फुटन समिति के द्वारा जल कलश यात्रा का आयोजन किया गया। सुबह 7 बजे रेस्ट हाउस से इस यात्रा की शुरुआत की गई। जिसका समापन मनकामनेश्वर मंदिर में किया गया। सभी ने जल सहेजने का संदेश दिया।