देवघर: मोहिनी एकादशी पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
मोहिनी एकादशी को लेकर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की सोमवार की सुबह 6:00 से जबरदस्त भीड़ देखने को मिली वैसे तो देवघर के द्वारा ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ जी के दर पर प्रत्येक दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु महादेव के दर्शन पूजन के लिए जुट रहे हैं ।किंतु विशेष दिन में इसका महत्व और बढ़ जाता है वहीं सोमवार का दिन होने के कारण अत्यधिक भीड़ देखी गई।