पटना ग्रामीण: गांधी मैदान में वोटर अधिकार यात्रा के लिए ओपन बस तैयार, इसी पर सवार होंगे राहुल-तेजस्वी
वोटर अधिकार यात्रा का आज यानी कि सोमवार को अंतिम दिन है और यह यात्रा सोमवार को पटना पहुंच चुकी है। वोटर अधिकार यात्रा को लेकर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में खूब जोर-जोर से तैयारी की गई है। वहीं सोमवार सुबह करीब 9:00 बजे गांधी मैदान में ओपन बस देखने को मिली। इसी बस पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सवार होकर यात्रा करेंगे।