कर्वी: कर्वी के तुलसीनगर कुंजन पुरवा कसहाई में खेल रही किशोरी पर गिरी ईंट, घायल किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया
कर्वी के तुलसी नगर कुंजन पुरवा कसहाई में मंगलवार की दोपहर 12 बजे घर के बाहर किशोरी मुस्कान पुत्री कमलेश कुमार के ऊपर निर्माणाधीन मकान की छत से ईंट गिरने से मुस्कान घायल हो गई। मुस्कान घर के बाहर खेल रही थी तभी यह हादसा हो गया। वहीं मुस्कान का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। परिजनों ने आज बुधवार की सुबह 11 बजे घटना की जानकारी दी है।