दीगोद: ग्राम पंचायत टाकरवाड़ा देवझरी शिव मंदिर पर कल मंगलवार को भजन संध्या का आयोजन, कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह
Digod, Kota | Feb 24, 2025 जिले के सुल्तानपुर पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत टाकरवाड़ा पर महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर देवझरी शिव मंदिर परिसर में मंगलवार शाम को भजन संध्या का आयोजन होगा। ग्राम पंचायत सरपंच कलावती बाई ने सोमवार दोपहर 1 बजे जानकारी देते हुए बताया कि महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर देवझरी प्राचीन शिव मंदिर पर भजन संध्या का आयोजन रखा गया है।