फतेेहपुर: बाराबंकी में बड़ा हादसा: इंजन के पंखे में फंसा तौलिया, 10 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल
बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक 10 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना इसरौली गांव की है, जहां शबा नाम की बच्ची बकरियां चरा रही थी। इसी दौरान वह पानी पीने के लिए खेत में चल रहे इंजन के पास पहुंची।