झालरापाटन: मांडा श्यामपुरा के युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, मध्य प्रदेश में हुआ हादसा, ससुराल जा रहा था
झालरापाटन के मांडा श्यामपुरा गांव के एक युवक की रविवार रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा मध्य प्रदेश के डूंगर गांव चौकी के पास हुआ। युवक अपने ससुराल जा रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय दुर्गा शंकर पुत्र भैरूलाल रविवार शाम अपने गांव से मध्य प्रदेश के श्रीपत खेड़ा स्थित ससुराल जाने के लिए निकला था।