केवटी रनवे: केवटी व मेघा गांव में नशे की हालत में शोर शराबा कर रहे 2 युवकों को 112 की पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार
केवटी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रंजीत शर्मा ने बताया कि केवटी गांव निवासी गौतम कुमार व मेघा गांव निवासी दीपक कुमार नशे की हालत में शोर शराबा कर रहा था। सूचना मिलने पर 112 की पुलिस टीम ने दोनों को थाना लाकर ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से जांच कराने पर नशे में होने की पुष्टि हुई। इस मामले में दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में उपस्थापन हेतु भेज दिया है।