डालटनगंज-गढ़वा रेलखंड के चियांकी और बरवाडीह स्टेशन के बीच स्थित केचकी रेलवे ओवरब्रिज पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। पोल संख्या 272/20-22 डाउन लाइन पर पलामू एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक अज्ञात महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है