ब्यावरा: ब्यावरा में सोशल वेलफेयर ग्रुप के द्वारा स्कूली बच्चों को वितरित किए बैग, दो बच्चों की पढ़ाई का उठाया जिम्मा
ब्यावरा में सोशल वेलफेयर ग्रुप के द्वारा गरीब बस्तियों में पहुंचकर मंगलवार को शाम 6:00 बजे करीब जरूरतमंद बच्चों को स्कूली बैग का वितरण किया गया। सोशल वेलफेयर ग्रुप मुस्तफा हकीम जी ने बताया कि जरूरतमंद दो बालिकाएं परी और रजनी लुहार की 1 वर्ष की पढ़ाई का खर्चा भी ग्रुप के द्वारा उठाया जाएगा।