चंदला: सिमरिया में महिला सरपंच के पुत्र ने हेयर डाई का किया सेवन, अस्पताल में उपचार जारी
छतरपुर जिले की ग्राम पंचायत सिमरिया की महिला सरपंच के पुत्र ने अज्ञात कारणों के चलते हेयर डाई का सेवन कर लिया। सोमवार सुबह करीब 8 बजे परिजनों को इसकी जानकारी हुई, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उसका उपचार जारी है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।