सोहागपुर: नगर के सर्किट हाउस में भाजपा संभाग प्रभारी का किया गया स्वागत
भाजपा के शहडोल संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया के शहडोल आगमन पर सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद बढ़ाने पर चर्चा हुई।