बागपत: नयागांव के निकट तेज रफ्तार कार ने हाइवे पार कर रही नीलगाय को मारी टक्कर, नीलगाय गंभीर रूप से घायल
बुधवार की सुबह करीब साढे नौ बजे कस्बा टटीरी निवासी गौ रक्षक शांतुन मानव के मुताबिक उन्हें मोबाइल फोन पर काल कर अवगत कराया गया कि ग्राम नयागांव के निकट एक तेज रफ्तार कार ने हाइवे पार कर रही नीलगाय को टक्कर मार दी, जिससे नीलगाय घायल हो गई। वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल नीलगाय को रेस्क्यू कर उपचार कराया।