भानपुरी: स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत ब्लॉक बस्तर के ग्राम मुंडापाल में स्वच्छता शिविर का आयोजन
एस. बी. आई. फाउंडेशन के सहयोग से परिवर्तन समाज विकास समिति द्वारा संचालित एस. बी. आई. संजीवनी टीम बस्तर द्वारा शनिवार को ग्राम मुंडापाल बस्तर में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय स्वच्छता शिविर एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का सफलपूर्वक आयोजन किया गया। इस स्वच्छता अभियान में ग्राम समुदाय के 110 महिलाएं, पुरुष एवं बच्चों ने सक्रिय रूप से सहभागिता निभाते