नीमडीह प्रखंड अंतर्गत लुपुंगडीह गांव में शहीद दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया. इस अवसर पर अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया. मौके पर डॉ जटाशंकर पांडे ने कहा कि शहीदों का बलिदान देश कभी नहीं भूल सकता. उन्होंने भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी.