मऊरानीपुर: पेड़ों पर कुल्हाड़ी, सवालों पर खामोशी! मऊरानीपुर में लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ने के बाद वन विभाग कार्रवाई पर घिरा
मऊरानीपुर वन क्षेत्र में प्रतिबंधित लकड़ी से भरा ट्रक पकड़े जाने के बाद वन विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। लाखों रुपये कीमत की लकड़ी पर करीब 50 हजार रुपये जुर्माना लगाकर ट्रक छोड़ने की बात सामने आई है। मामले में वन क्षेत्राधिकारी स्पष्ट जवाब नहीं दे सके, जबकि डीएफओ ने जानकारी होने से इनकार किया है। इससे कार्रवाई की पारदर्शिता को लेकर चर्चाएं तेज हो गई