सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के तहत कल्स्टर स्तरीय प्रतियोगिता के समापन समारोह में जावाल में आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सर्वागीण विकास के लिए खेल बेहद आवश्यक तत्व है। खेल को खेल की भावना के साथ खेलते हुए स्वयं में निखार लाना ही इन प्रतियोगिताओं की सार्थकता है।