रहुई: दिग्घी पर मोड़ के पास भीषण सड़क हादसे में ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत, दो घायल
Rahui, Nalanda | Apr 5, 2026 रहुई थाना क्षेत्र के बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर दिग्घी पर मोड़ के समीप रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बाइक और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर के बाद तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान रघुनाथपुर गांव निवासी 25 वर्षीय धनपत चौहान के रूप में की गई है। वहीं घायलों में