चंदिया: उमरिया में 19 वर्षीय युवती से कथित दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी
उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। आरोप है कि चंदिया निवासी इस्तियाक मौलाना ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद युवती की तबीयत बिगड़ने पर उसने अपनी मां को पूरी जानकारी दी। परिजनों की शिकायत पर चंदिया थाना पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।