कुशेश्वरस्थान पूर्वी के फुलतौरा एसएच-56 पर गुरुवार अहले सुबह फकदौलिया चौक के पास एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर अंकित सिंह के पक्के मकान में घुस गई। हादसे के समय मौके पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। सुबह करीब 4:15 बजे खगड़िया की ओर से आ रही ट्रक मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से सड़क से नीचे उतर गई