दतिया नगर: जयंत जय गिरी शुगर मिल गोराघाट में घायल हुए कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने ठेकेदार और इंजीनियर पर किया मामला दर्ज
मंगलवार दोपहर 2:00 बजे पुलिस कंट्रोल रूम ने डीएसआर जारी कर जानकारी दी की बीते 16 फरवरी को जयंत जय गिरी शुगर मिल गोराघाट में इन्गर सिर पर गिरने से घायल हुए कर्मचारी की शिकायत पर आज दोपहर को थाना गोराघाट पुलिस ने मिल के ठेकेदार एवं इंजीनियर पर लापरवाही से मशीन के पार्ट चेक करने को लेकर मामला दर्ज किया है।