पीलीभीत: मुख्यमंत्री के दौरे के बाद विपक्षी नेता नजरबंदी से मुक्त, दोपहर बाद हटाई गई पुलिस निगरानी
पीलीभीत के बरखेड़ा क्षेत्र स्थित पतरासा कुंवरपुर में सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। विरोध प्रदर्शन की आशंका के चलते पूरनपुर पुलिस ने सुबह से ही कई विपक्षी नेताओं को उनके घरों में नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर दिया था। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही