चंदौसी: चंदौसी स्टेशन रोड स्थित कर्नाटक कैफे रेस्टोरेंट की चिमनी में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी
चंदौसी नगर में स्टेशन रोड स्थित कर्नाटका कैफे रेस्टोरेंट में गुरुवार शाम करीब चार बजे चिमनी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही चिमनी से धुआं उठने लगा और आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर दमकल विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं