रात्रि चौपाल के दौरान नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से आए लोगों ने बिजली, पेयजल, साफ-सफाई और जर्जर सड़कों जैसी बुनियादी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। जिला अध्यक्ष मोज्जमिल अहमद ने समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनते हुए कई मामलों में संबंधित विभाग के अधिकारियों से मौके पर ही फोन पर बातचीत कर त्वरित समाधान का प्रयास किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिन समस्याओं के