औरैया: कोतवाली के ग्राम क्योटरा में दबंगों ने युवकों के साथ मारपीट कर किया घायल, अस्पताल में भर्ती होकर पुलिस से की शिकायत
सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम क्योटरा निवासी परिजनों को गांव के ही दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पवन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया गुरुवार की शाम करीब 4 बजे वह व उसका भाई पंकज, राजेंद्र खेत पर पानी लग रहा था कि तभी गांव निवासी तीन लोग आए और गाली गलौज करते हुए उनकी मारपीट कर दी। पीड़ित ने बताया इसकी शिकायत उसके द्वारा कोतवाली पुलिस से की गई।