गाण्डेय: अपर समाहर्ता सह मजिस्ट्रेट ने अहिल्यापुर +2 प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय में निर्माणाधीन नए बिल्डिंग का निरीक्षण कर की जांच
Gandey, Giridih | Jun 12, 2026
अपर समाहर्ता सह मजिस्ट्रेट जीवन टुडू ने शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे अहिल्यापुर स्थित प्लस टू प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय परिसर में निर्माणाधीन नए बिल्डिंग का निरीक्षण कर जाँच की। अहिल्यापुर में निर्माणाधीन नए भवन को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं।