मोहनिया: नेवरास गांव में दिनदहाड़े घर में घुसकर एक युवक ने महिला को मारी गोली, आरोपी हुआ फरार
Mohania, Kaimur | May 21, 2025 कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के नेवरास गांव में घर में सो रही एक महिला को गांव के ही बदमाश युवक द्वारा गोली मारकर तमंचा लेकर आसानी से फरार हो गया। घर वालों को जब घटना की जानकारी हुई तो उसको उपचार कराने के लिए पीएचसी कुदरा लाए जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल महिला नेवरास गांव के पंकज कुमार सिंह की पत्नी बताई गई है।