बीसलपुर: फर्जी वसीयत के सहारे हड़पी बुजुर्ग महिला की जमीन हाईवे मुआवजा और बैंक लोन निकालने का मुकदमा दर्ज
बीसलपुर पुलिस ने एक बुजुर्ग महिला की कृषि भूमि को फर्जी वसीयत के जरिए हड़पने, हाईवे अथॉरिटी से मिले मुआवजे की राशि डकारने और बैंक से मिलीभगत कर इस जमीन पर लोन निकालने के मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई पीड़ित महिला द्वारा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पीलीभीत की अदालत में दिये गए प्रार्थना पत्र के बाद हुई है।