दतिया जिले के गोराघाट थाना क्षेत्र में कोटरा गांव के पास सुबह एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर गोराघाट पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान भगवानदास पुत्र वंशीलाल शाक्य निवासी सुनारी गांव के रूप में हुई है। जो रेलवे लाइन पार कर रहा था, तभी यह हादसा हो गया।