आगरा: आगरा मंडल को मिला नया आयुक्त, शैलेंद्र कुमार सिंह के सेवानिवृत्त होते ही नगेंद्र प्रताप को सौंपी गई कमान
Agra, Agra | Jan 31, 2026 आगरा मंडल के आयुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह के सेवानिवृत्त होते ही उत्तर प्रदेश शासन ने आईएएस नगेन्द्र प्रताप को नया आयुक्त नियुक्त किया है। वे इससे पहले YEIDA में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी रहे हैं और आगरा में एडीएम व सीडीओ समेत मथुरा विकास प्राधिकरण व ब्रज तीर्थ विकास परिषद में भी सेवाएं दे चुके हैं।