समस्तीपुर: मुस्तफापुर गांव से पुलिस ने दहेज प्रथा में बेल टूटने के आरोप में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
विभूतिपुर थाने की पुलिस ने दहेज प्रथा मामले में जिला न्यायालय से वारंट निर्गत होने के बाद लाल बहादुर राय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ कागजी कार्रवाई पूरा किए जाने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।