समस्तीपुर: शहर के अमीरगंज मोहल्ले में जेसीबी से नाला उगाही के दौरान टूटे नाला का काम महापौर ने करवाया शुरू
समस्तीपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के अमीरगंज मैं एक सप्ताह पूर्व जेसीबी की मदद से नाला उगाही के दौरान नल जल का पाइप व नाला क्षतिग्रस्त हो गया था जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नगर निगम के महापौर अनीता राम व वार्ड पार्षद धुर्चन यादव के सहयोग से नाला का काम शुरू। जल्द ही लोगों को मिलेगी राहत।