कान्हा की नगरी मथुरा में आज सुरक्षा का पहरा और सख्त दिखाई दिया। एसएसपी श्लोक कुमार मथुरा के सख्त निर्देशों के बाद जिले के सभी थाना प्रभारी अपनी-अपनी टीम के साथ सड़कों पर उतरे।मुख्य चौराहों से लेकर तंग गलियों तक, पुलिस बल ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।