सुसनेर: जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: बड़ा पालड़ा में 1 व्यक्ति पर लोहे के सरिए से हमला, थाने में केस दर्ज
बड़ा पालड़ा में जमीन विवाद के चलते गांव के ही व्यक्ति और महिला ने मिलकर भगवान सिंह पिता दुलेसिंह पर लोहे के सरिए से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मारपीट में भगवान सिंह को गंभीर चोटें आई हैं। मामले की पुष्टि करते हुए आज गुरुवार शाम 7 बजे सोयत रोड स्थित थाने के हेडमोरिर धर्मेंद्र पाटीदार ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।