खुसरूपुर: राबड़ी देवी की आवास की सुरक्षा हटाने के बाद खुसरूपुर और फतुहा से आवास के बाहर सुरक्षा में डटे हैं कार्यकर्ता।
बिहार सरकार द्वारा राबड़ी देवी के आवास की सुरक्षा हटाने के बाद खुसरूपुर और फतुहा से राजद कार्यकर्ता दर्जनों की संख्या में आवास की सुरक्षा में डटे हुए हैं। प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि सम्राट चौधरी की सरकार ने राजमाता राबड़ी देवी,राजद सुप्रीमो लालू यादव, युवा नेता तेजस्वी यादव का सुरक्षा हटाकर अपमानित करने का काम किया है। समय आने पर जनता हिसाब लेगी।