बालाघाट: राज्य स्तरीय पुरस्कारों में बालाघाट का दबदबा, तीन प्रथम स्थान किए अपने नाम
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बालाघाट जिले ने पर्यावरण संरक्षण और उत्कृष्ट पर्यावरण प्रबंधन के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए राज्य स्तर पर तीन प्रथम पुरस्कार अपने नाम किए हैं। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहीरवार ने विजेताओं को सम्मानित किया। प्रदेशभर में इस वर्ष दिए