मंझनपुर: जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक को किया मृत घोषित, हाइवे पर महिला से टक्कर के बाद कन्टेनर में भिड़कर हुआ था घायल
ननमई मोड़ के पास शुक्रवार रात अन्दावा के रहने वाले पिंटू बाइक से जा रहे थे।एक महिला से टकराकर सडक किनारे खड़ी कन्टेनर में भिड़ गए।घायल हुए पिंटू और महिला को अस्पताल भेजा गया।जिला अस्पताल पहुंचने पर पिंटू को मृत घोषित कर दिया गया।महिला का इलाज हो रहा है।परिजन रोते बिलखते हुवे मंझनपुर अस्पताल पहुंचे थे।पुलिस ने शव पीएम को भेजकर अग्रिम प्रक्रिया शुरू कर दिया है।