बीना: ग्राम पुरा में कुएं में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पुलिस ने मर्ग कायम किया
Bina, Sagar | Dec 18, 2025 50 वर्षीय रईस पिता देव सिंह यादव निवासी ग्राम पुरा जो सुबह पानी भरने गए थे।तभी कुएं में गिरने से डूब गए। और कुएं में डूबने से उनकी मौत हो गई, परिजनों ने मामले की सूचना भानगढ़ थाने को दी। सूचनामिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की।