कटनी नगर: सलैया पटोरी में आधुनिक साइलो केंद्र शुरू, किसानों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया
कटनी जिले में गेहूं उपार्जन व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित और किसान हितैषी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए बुधवार को सलैया पटोरी में आधुनिक साइलो केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशन में शुरू हुए इस केंद्र पर पहुंचे किसानों का सहायक आपूर्ति ने तिलक लगाकर स्वागत किया