मनेर: महिनावा टोलापर मोहल्ला में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया
Maner, Patna | Jun 14, 2025 मनेर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 24 स्थित महिनावा टोलापर मोहल्ला में आपका शहर आपकी बात जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसंवाद कार्यक्रम शनिवार की शाम 4:25 के करीब की गई। नगर वासियों ने नल जल, स्वच्छता, सड़क सहित कई मुद्दों को रखा। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष विद्याधर विनोद, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अंजू देवी समेत त्रिलोक शामिल रहे।