नैनीताल: तीन और चार नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नैनीताल पहुंच रही हैं, वीवीआईपी ड्यूटी में लगे पुलिस बल को किया ब्रीफ
तीन और चार नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नैनीताल पहुंच रही है। ऐसे में रविवार को साढ़े 11 बजे वीवीआईपी ड्यूटी में लगे सभी पुलिस बल की ब्रीफिंग की गई। इसके साथ ही कई दिशा निर्देश दिए। आपको बता दें राष्ट्रपति तीन नवंबर को नैनीताल पहुंचेगी। चार नवंबर को उनका कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में आना प्रस्तावित है।