पटना ग्रामीण: पटना के लखना गांव में एक युवक ने अपनी मामी के सीने में मारी गोली, हुई मौत
पटना के लखना गांव में मंगलवार को एक युवक ने अपनी ही मामी के सीने में गोली मार दी। जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी भांजा मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए NMCH भेजा। मामले को लेकर परिजनों का कहना है की हंसी मजाक में ही भांजे ने अपनी मामी पर गोली चला दी।