पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग में एक बाइक ने साइकिल में मारी टक्कर, हुई दुर्घटना में दो लोग हुए घायल
मंगलवार को गर्दनीबाग में बाइक ने साइकिल में मारी टक्कर जिससे बाइक सवार व्यक्ति के साथ साइकिल चला रहे व्यक्ति को आई चोट. बाइक पर एक ही व्यक्ति बैठा था जो खुद से बाइक चला रहा था और साइकिल पर भी एक ही व्यक्ति बैठा था जो खुद से साइकिल चला रहा था. टक्कर के बाद मौके पर स्थानीय लोग पहुंचकर दोनों घायलों को स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया जहां इलाज हो रहा है.