कटनी जिले के ढीमरखेड़ा जनपद मुख्यालय में सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह सेंगर की अध्यक्षता में क्षेत्र के सरपंचों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों में आ रही प्रशासनिक व तकनीकी समस्याओं पर गंभीर चर्चा की गई। सरपंच संकेत लोनी एवं सरपंच सुशील पाल ने निर्माण कार्यों के दौरान अतिक्रमण जैसी समस्याओं की ओर ध्यान दिलाया।