गढ़वा: गढवा प्रखण्ड के करुआ कला गांव में जिला कृषि पदाधिकारी के निर्देश के बाद चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान,किया गया जागरूक
Garhwa, Garhwa | Apr 18, 2024 गुरुवार को कृषि कार्यालय गढ़वा के जिला कृषि पदाधिकारी के निर्देश पर गढ़वा प्रखण्ड के करुआ कला गांव में किसानों के बीच मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान किसानों के बीच स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर सभी किसान भाइयों को मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। यह जानकारी बीटीएम अजय साहू ने जागरूक करते हुए दिया।