गढ़वा: गढ़वा बरडीहा थाना क्षेत्र के जतरो बंजारी गांव के कुसुमिया दामर टोला में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में तीन घायल
Garhwa, Garhwa | Apr 18, 2024 गढ़वा बरडीहा थाना क्षेत्र के जतरो बंजारी गांव के कुसुमिया दामर टोला में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में स्वर्गीय कासिम अली का पुत्र मुख्तार शेख उसका पुत्र गुलाम रसूल अंसारी एवं नसीम अंसारी के नाम शामिल है। सभी को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।